Vedic Havan Yajna Held at Dayanand College to Mark Foundation Day and the Start of the Academic Session 2026-27 | | DAV College Ajmer
Dayanand College Ajmer | Vedic Havan Yajna Held at Dayanand College to Mark Foundation Day and the Start of the Academic Session 2026-27

Vedic Havan Yajna Held at Dayanand College to Mark Foundation Day and the Start of the Academic Session 2026-27

दयानंद कॉलेज, अजमेर के 87वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! महाविद्यालय के 87वें स्थापना दिवस और नव-शैक्षणिक सत्र (2026-27) के मंगल शुभारम्भ के अवसर पर आज कॉलेज प्रांगण में पूरे विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ वैदिक हवन का भव्य आयोजन किया गया।इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, परम श्रद्धेय माननीय श्री हनुमान सिंह जी राठौड़ और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष माहेश्वरी जी ने अपने पावन सानिध्य से हम सभी को अनुग्रहित किया। हवन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर आहुतियां दीं और नए सत्र में विद्या, सफलता और शांति के लिए प्रार्थना की।नई शुरुआत के लिए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई!